फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

Thu, 05 Sep 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को दिन भर आसमान काले बादलों से ढका रहा। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के दौरान बारिश हुई। बारिश में भीगते हुए बच्चे अपने घरों तक पहुंचे। शाम 5 बजे तक कुल 4.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आसमान काले बादलों से ढका रहा। दोपहर होते-होते आसमान में बादल उमड़ने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश तेज नहीं रही, लेकिन सड़कों और निचली कॉलोनियों में कीचड़ जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत दी। तापमान भी लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश एक बजे शुरू हुई और करीब साढ़े तीन बजे तक हुई। यह स्कूलों की छुट्टी का समय रहा। इस दौरान बच्चे छाता लेकर अपने घरों तक पहुंचे। प्रदूषण भी पूरी तरह साफ है। एक्यूआई गहरे हरे रंग में महज 43 दर्ज किया गया।
कॉलोनियों में कीचड़ से हुई परेशानी
बारिश से शहर की सड़कों और कॉलोनियों में कीचड़ हो गया। शहर के छोटूराम नगर, सैनीपुरा, शास्त्री नगर, बराही फाटक के अलावा कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें