फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डाला खलल तो रोडवेज वर्कशॉप में मनाया आजादी का पर्व

विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्राएं - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस झज्जर में गौरवमयी ढंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बारिश के खलल के बावजूद जहांआरा स्टेडियम की बजाए रोहतक रोड स्थित नए बस स्टैंड की वर्कशॉप के प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिसार से विधायक एवं चेयरमैन सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो हरियाणा डॉ. कमल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और शहीदों की शहादत को नमन किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान-2 और अंतरिक्ष से अंतरिक्ष में मारक क्षमता हासिल करने से देश को विश्व की महाशक्तियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। मुख्य अतिथि ने चेयरमैन हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति स्वतंत्रता सेनानी ललती राम, गांव डीघल से धनकौर, गांव मांडौठी से छन्नो, गांव छारा से इकबाल कौर व इंद्रो देवी, गांव समसपुर माजरा से औमी देवी, गांव लाडपुर से जाम सिंह, खजानी देवी को सम्मानित किया। इसी प्रकार गांव युद्ध वीरांगनाओं की श्रेणी में धारौली से नीलम देवी, गांव बहराना से शकुंतला देवी, किशना, गावं भदानी से शामो देवी, गांव बंबूलिया से दुर्गावती को सम्मानित किया गया। वहीं शौर्य अवार्ड विजेता धनीरवास से कैप्टन रणसिंह, गांव धारौली से नायब सूबेदार रणधीर सिंह, बेरी से कैप्टन दिलबाग सिंह, गांव निमाणा से सूबेदार पूर्णमल, गांव खेड़ी जट्ट से खजानी देवी को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

226 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता ने पिछले दो वर्षों की अवधि के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई खेल स्पर्धाओं के विजेता व भागीदार 226 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में वर्ष 2017- 18 की अवधि में 11 तथा वर्ष 2018-19 की अवधि के दौरान 16 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल रहे, जिन्होंने विश्व स्तर पर जिला झज्जर का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देते हुए इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं खेल विभाग द्वारा इन खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार आठ करोड़ 55 लाख और 60 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें