फोटो-52: बहादुरगढ़ के बागवला मोहल्ला में भरा बारिश का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में रविवार सुबह रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कृषि विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश हल्की थी, फिर भी निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। पिछले कई दिनों से लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान थे। बारिश के बाद सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी।
शहरवासी युवराज, सतप्रकाश और नरेश ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन जलभराव की समस्या अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इससे भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
फोटो-52: बहादुरगढ़ के बागवला मोहल्ला में भरा बारिश का पानी। संवाद