फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झज्जर रेलवे स्टेशन पर करवा सकेंगे टिकट आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर अब टिकट आरक्षण की भी सुविधा होगी। इससे पहले रेलवे का आरक्षण केंद्र शहर के रेडक्रॉस मार्केट में चल रहा था। शुक्रवार को नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने विधिवत रूप से रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र का शुभारंभ करने के साथ-साथ उत्तर रेलवे की ग्रीन नर्सरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने रेलवे में शामिल किए जाने वाले पोर्टबल वीडियो स्ट्रीमिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया। इससे पहले यह सिस्टम 600 किलोग्राम का होता था। किसी भी घटना स्थल पर इसे आसानी से ले जाने पर ले जाने में परेशानी आती थी। लेकिन अब यह कार्य और भी आसान हो जाएगा। यह सिस्टम मात्र दस किलोग्राम का होगा, वाईफाई सिस्टम के साथ जुडे़ इस उपकरण में चार कैमरे जोड़े जा सकते है। इससे हर दिशा से घटना स्थल का वीडियो तैयार किया जाएगा, जिससे घटना की जांच करने में आसानी होगी। यह सिस्टम दुर्घटना स्थल पर जाने वाली विशेष ट्रेन में होगा। उन्होंने कहा कि रेल गाड़ियां बढ़ाने से पहले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है। उसके बाद रेल गाड़ियां इस ट्रैक पर बढ़ाई जाएंगी लेकिन अभी इसमें कुछ समय और लगेगा।
विज्ञापन

प्रताड़ना का आरोप लगा मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए जीएम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा और उन्होंने जेई पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने जेई के खिलाफ के कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा मदाना कलां के किसानों ने रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाने की मांग की लेकिन जीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार या डीसी अंडरपास के लिए रेलवे को बजट देते है तो वे अंडरपास बनाने के लिए तैयार हैं। अन्यथा बिना फाटक के रेलवे अंडरपास बनाने में असमर्थ है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाई नर्सरी
झज्जर के रेलवे स्टेशन पर विशेष तौर की नर्सरी बनाई गई है। इसका शुभारंभ नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों को हरा-भरा बनाने के अलावा उसके सुंदरीकरण के लिए पौधे तैयार किए जाएंगे और रेलवे की भूमि में लगाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली बार चलाया गया आरओ सिस्टम
झज्जर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों की लागत से आरओ सिस्टम लगाया गया था। जो कि शुक्रवार को पहली बार चलाया गया। वर्ष 2013 में 75 किलोमीटर लंबे रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया गया था। इस पर करीब 650 करोड़ की लागत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें