फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरूखनगर-दादरी वाया झज्जर रेल मार्ग का डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल मार्ग की मंजूरी के बाद फरूखनगर-दादरी वाया झज्जर रेल लाइन की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम द्वारा डीपीआर तैयार कर सरकार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरूखनगर-दादरी रेल लाइन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने सैद्घांतिक रूप से मंजूरी देते हुए बजटीय प्रावधान कर दिया था। नई रेल लाइन के निर्माण के बाद झज्जर का दिल्ली, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार व बठिंडा से सीधा जुड़ाव होगा। लगभग 73 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होते ही झज्जर जिला देश की राजधानी सहित गुरुग्राम, चरखी दादरी, बठिंडा जैसे बड़े शहरों से सीधा रेल संपर्क मार्ग से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर के लोगों को मिलेगा फायदा
क्षेत्र के दुकानदारों, व्यवसायियों व नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली व गुरूग्राम सहित अन्य शहरों में आवागमन की सस्ती व सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। वहीं इस क्षेत्र का ताजा दूध, सब्जियां, फल,फूल आदि दिल्ली व गुरूग्राम की मार्केट में आसानी से पंहुच पांएगे। इससे किसानों व पशुपालकों को भी सीधा फायदा मिलेगा। फरूखनगर-दादरी रेलवे लाइन सही मायनों में इस क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी।
इस प्रकार रहेगा रेल रूट
दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन से फरुखनगर तक रेलवे लाइन पहले से ही है। फरूखनगर से बादली विधान सभा क्षेत्र के गांवों से होते हुए झज्जर रेलवे स्टेशन तक लाइन को जोड़ा जाना प्रस्तावित है। झज्जर रेलवे स्टेशन से चरखी दादरी व झाड़ली के बीच इस लाइन को रेवाड़ी-भिवानी-हिसार रेलवे लाइन में जोड़ा जाना है। इसके निर्माण के बाद झज्जर का दिल्ली, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार व बठिंडा से सीधा जुड़ाव होगा।
विज्ञापन

.............
केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल मार्ग परियोजना और फरूखनगर से दादरी रेल लाइन परियोजना बड़े कार्य हैं, इनके पूरा होने में तीन-चार वर्ष लग जाएंगे। दोनों रेल परियोजनाओं के शुरू होने से इस क्षेत्र में विकास नई संभावनाएं बनेगी। सड़क मार्गों का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जा रहा है। सड़क व रेल मार्ग की सुविधा ही बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को आकर्षित करती है। आने वाले समय यह क्षेत्र लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

ओपी धनखड़, कृषि मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें