05jjrp17- झज्जर। शहर की सड़कों में बने गड्ढों को भरते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। शहर में टूटी पड़ी सड़कों को अब विभाग की तरफ से ठीक करने का किया जा रहा है। अमर उजाला ने शहर में टूटी पड़ी सड़कों का मुद्दा उठाया था। उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से टूटी पड़ी सड़कों को ठीक कराने का काम किया जा रहा है। विभाग की तरफ से पुराना बस स्टैंड के पीछे पुराना बर्फखाना रोड पर सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया है।
अमर उजाला की तरफ से शहर की सड़कों में गड्ढों को लेकर 19 नवंबर को समाचार प्रकाशित किया गया था। इस दौरान शहर के अधिकतर स्थानों पर सड़कें टूटी पड़ी थी और उबड़-खाबड़ थी, जिसके कारण लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए टूटी हुई सड़कों का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब सड़कों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। सड़कों को ठीक होने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रात के समय में ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों को सड़कों पर बने हुए गड्ढों के कारण परेशानी होती थी।
पीडब्ल्यूडी विभाग के टीमों की तरफ से ट्रैक्टर में मसाला भरकर गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। वहीं आगामी समय में धुंध का मौसम भी शुरू होने वाला है। धुंध के मौसम में दृश्यता कम रहती है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था, लेकिन अभी भी कई मार्गों पर सड़कों के गड्ढों को भरा जाना बाकी है, जिनके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।
05jjrp17- झज्जर। शहर की सड़कों में बने गड्ढों को भरते कर्मचारी। संवाद