फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुष्पक विमान वेब सीरीज की झज्जर से शुरुआत, जयदीप अहलावत निभाएंगे मुख्य किरदार

Mon, 02 Mar 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp22- झज्जर। जगदीप अहलावत के साथ फोटो के लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के रेलवे स्टेशन से पुष्पक विमान नाम वेब सीरीज की शुरुआत की गई। रेलवे स्टेशन पर दो दिनों तक इस वेब सीरीज की शूटिंग हुई। रोहतक जिले के गांव खरकड़ा निवासी जयदीप अहलावत इसमें मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

वेब सीरीज के लिए शहर के रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे लाइन पर भी शूटिंग हुई। शुक्रवार को झज्जर पहुंचे कलाकार दो दिनों की शूटिंग के बाद रविवार शाम दिल्ली रवाना हो गए। कलाकार जयदीप ने बताया कि झज्जर से इस वेब सीरीज के शूटिंग की शुरुआत की गई है।


लोगों ने लिए फोटो
रविवार शाम को शूटिंग के बाद जयदीप अहलावत शहर झज्जर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर पहुंचे लोगों ने उनके साथ फोटो लिए। अहलावत के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन



पहले भी झज्जर में हो चुकी है शूटिंग
झज्जर जिले में पहले भी वर्ष 2019 में एक फिल्म छलांग की शूटिंग हो चुकी है, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य किरदार निभाया है। इसके अलावा मंगल पांडे की शूटिंग भी झज्जर जिले में की गई है। इन फिल्मों की शूटिंग जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई थी। मंगल पांडे फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें