फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 37438 मीट्रिक टन बाजरा़, 140 मीट्रिक टन धान की खरीद

Mon, 23 Oct 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में बाजरा और धान खरीद के साथ ही उठान भी हो रहा है। मंडियों में अब तक 37438.95 मीट्रिक टन बाजरा खरीद किया गया है। बेरी और मातनहेल खरीद केंद्रों पर 140.05 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर अभी तक 1261 गांवों के 13 हजार 688 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। जिला में अब तक कुल 37438.95 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है जबकि अभी तक 3618.10 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है। वहीं बेरी खरीद केंद्र पर 100.6 एमटी और मातनहेल केंद्र पर 39.9 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान कार्यों में भी तेजी लाएं।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल ने बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 151.20 मीट्रिक टन, बेरी में 1701.65, ढाकला खरीद केंद्र पर 6333 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 15126.60 मीट्रिक टन, बादली 1024 मीट्रिक टन तथा मातनहेल में 11681.65 मीट्रिक टन बाजरे का उठान सहित जिला के खरीद केंद्रों से अब तक 3618.10 मीट्रिक टन बाजरे का उठान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 167.95 मीट्रिक टन, बेरी में 1747.90, ढाकला खरीद केंद्र पर 6711.65 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 15340 मीट्रिक टन, बादली 1071.40 मीट्रिक टन तथा मातनहेल में 12 हजार 400.05 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें