फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sat, 26 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक नरेश कौशिक की अगुवाई में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 91वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर भाजपाइयों ने हवन किया। विधायक ने आहुति डालते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। विधायक ने कहा कि अटल बिहारी ने अपने शासनकाल में देश को जोड़ने का महत्वपूर्ण काम किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव से गांव को और एक शहर को दूसरे शहर का सड़क मार्गों से जोड़ा। अटल की दूरदर्शी सोच की बदौलत ही देश ने रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनियां को भारत वर्ष की ताकत से अवगत कराया। कौशिक ने कहा कि अटल के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पहली बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। विधायक ने कहा कि अटल ने पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। भाजपाइयों को देश व पार्टी को मजबूत करने के लिए अटल बिहारी के जीवन मूल्यों से सीखना चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल व केंद्र में मोदी सरकार अटल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है। यज्ञ में कैप्टन बलवान सिंह खत्री, महेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज, रामसिंह दलाल, नरेश रोहिल्ला, सचेत कुमार, विनोद प्रजापति सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली और अपने प्रिय नेता के स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें