फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूनिक कबड्डी लीग सीजन-5 में पंजाब और हिमाचल फाइनल में

Mon, 08 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : कबड्डी खिलाडिय़ों से उनका परिचय लेते भाजपा नेता दिनेश कौशिक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कसार में आयोजित दो दिवसीय यूनिक कबड्डी लीग सीजन-5 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल की टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हरियाणा, हिमाचल, गुजरात और पंजाब की टीमों ने जगह बनाई। खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस, शानदार फुर्ती और दमदार रेड का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। रोमांचक सेमीफाइनल में हिमाचल और पंजाब ने अपने विरोधियों को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं गुजरात और हरियाणा की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता और विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक उपस्थित रहे। कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इस मौके पर रवि कौशिक, भानु भारद्वाज, कृष्ण (आसौदा), विकास पंवार, कोच हरि सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। आयोजकों ने दिनेश को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें