फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुनीत कादयान ने कबड्डी चैंपियनशिप में हासिल किए पांच प्वाइंट

विज्ञापन
28jjrp25- झज्जर। ट्रॉफी के साथ पुनीत कादयान। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
झज्जर। गांव दुबलधन निवासी पुनीत कादयान ने 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पांच रेड प्वाइंट हासिल किए। पुनीत कादयान चंडीगढ़ की टीम में शामिल रहे। चंडीगढ़ की टीम प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर मौजूद रही। पुनीत शर्मा वर्ष 2025 में प्रो कबड्डी लीग में भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा में 24 से 27 फरवरी तक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। चंडीगढ़ की टीम ने ग्रुप में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की। इसके बाद चंडीगढ़ की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची।
पुनीत कादयान को क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने का मौका मिला। चंडीगढ़ टीम को सेमीफाइनल में रेलवे टीम के साथ हार का सामना करना पड़ा। मैच में दोनों टीमों के 38-38 प्वाइंट रहे। इसके बाद दोनों टीमों काे पांच-पांच प्वाइंट मिले। रेलवे की टीम ने सात और चंडीगढ़ की टीम ने चार प्वाइंट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें