03jjrp16- आटो पर नशे के खिलाफ जागरूकता स्टीकर लगाती शहर थाना प्रभारी। स्रोत-पुलिस विभाग
झज्जर। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बलवान सिंह व ऑटो प्रधान ओमप्रकाश ने थाना शहर झज्जर निरीक्षक सरिता की अध्यक्षता में आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। इसके लिए ऑटो पर अपना हरियाणा बचाओ नशा मुक्त बनाव, जन-जन की एक ही आवाज नशा मुक्त प्रदेश हो के स्टीकर लगवाए। निरीक्षक सरिता ने उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे में कभी भी वाहन न चलाएं और न ही नशा करें। आटो चलाते समय यातायात के नियमों का विशेष ध्यान रखें।