फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध से जनता भयभीत : बजरंग

Tue, 27 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व उनके एक साथी की गोली मारकर हत्या करना बेहद दुखद व निंदनीय है। हरियाणा में लगातार हत्या, लूट-पाट, फिरौती व अपहरण होने से प्रदेश की जनता भयभीत है। यह चिंता का विषय है। हरियाणा में जंगलराज कायम है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार अपराधियों के द्वारा व्यापारियों पर फायरिंग करके करोड़ों रुपये की फिरौती व मंथली मांगी जा रही है जिसके कारण प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। सरकार जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें