फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धौड़ सांखोल व रोहद रोड पर बनेंगे रेलवे ओवरब्रिज

Tue, 27 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जनपद के तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दी। इनमें झज्जर-बेरी मार्ग पर धौड़ फाटक के समीप, सांखोल रोड व रोहद-देहकोरा रोड पर बनने वाले पुल निर्माण का शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं पर 182.55 करोड़ रुपये की राशि खर्च हाेगी। सोमवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने इनका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

धौड फाटक पर इस आरओबी निर्माण के लिए लगभग 58 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है। धौड़ फाटक पर पुल का निर्माण भारतीय रेलवे व हरियाणा राज्य सरकार के आपसी सहयोग से किया जा रहा है। यह 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल 800 मीटर लंबा होगा। इसके बनने से बेरी के आसपास के गांवों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिन्हें रेलवे की ओर से पुरस्कृत किया गया। झज्जर स्थित धौड़ फाटक के समीप शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने शिरकत की।
बादली हल्के को होगा सबसे अधिक लाभ : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में रेल नेटवर्क विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। सरकार का प्रयास है कि रेलवे नेटवर्क को फाटक फ्री किया जाए ताकि यातायात का सुगम आवागमन हो। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। केएमपी के साथ 5568 करोड़ रुपये की लागत से दोहरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य जारी है। बादली हलके को दोहरी रेलवे लाइन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोगों की पुरानी मांग हुई पूरी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आरओबी की पुरानी मांग रही है, जिसे सरकार ने पूरा कर दिखाया है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में लगातार रेलवे की कायाकल्प हो रही है।

यह लोग रहे मौजूद

पूर्व मंत्री कांता देवी, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार, दिनेश बिटटू, मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल, मंडल अध्यक्ष राजीव दहिया, धौड के सरपंच सत्यनारायण, खेड़ी खुमार के सरपंच राजकुमार, जिला महामंत्री रामफल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, जिला सचिव धर्मबीर राठौर, कोषाध्यक्ष हरीप्रकाश यादव, प्रकाश धनखड़, उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार, पवन कुमार मीणा, डिप्टी चीफ इंजीनियर चंद्रशेखर, आईडब्लू रंजीत सिंह, सुरेश कुमार महता, निर्मल सिंह, इंजीनियर सुधीर कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें