फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ही मेरा टिकट है और जनता ही मेरी पार्टी : राजेश जून

Sat, 14 Sep 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : लोगों को संबोधित करते निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने कहा कि उनका मकसद बहादुरगढ़ का विकास करना है। चुनाव जीतकर हलके की मौजूदा शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सेवा, सड़कों, पेयजल, सीवर आदि मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। टिकट कटने पर राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके की जनता ही मेरा टिकट और मेरी पार्टी है।
विज्ञापन

जून ने नयागांव जाटयान, नयागांव सैनियान, बालोर, सिद्दिपुर, लोवाकलां व इस्सरहेड़ी गांव में जनसंपर्क अभियान में दौरान ग्रामीणों से वोट की अपील की। बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ग्राम वासियों से वोट की अपील करते हुए राजेश जून ने कहा कि हलके की जनता का रुझान ही तय कर देता है कि भविष्य में क्या होने वाला है। मेरे नामांकन में जिस प्रकार से बहादुरगढ़ हलके के सभी गांवों व सभी वार्डों से पहुंचे हजारों की संख्या में जनसैलाब ने पहुंचकर जो आशीर्वाद दिया उससे वे बेहद गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें