13jjrp12- झज्जर। जनसभा को संबोधित करते बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़। स्त्रोत- पार्ट
झज्जर। राजनीति सेवा भाव का काम है। सेवाभाव के लिए ईमानदारी और सच्चाई जरूरी है। यह बातें बादली से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ ने सुलोधा, भिंडावास, समसपुर माजरा और कासनी ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों के बीच में झूठ बोलना पाप है। धनखड़ ने कहा कि 2014 से पहले बादली हलके में कोई उपमंडल, तहसील और खंड कार्यालय नहीं था। आज बादली हलके में उपमंडल, तहसील और दो दो ब्लॉक हैं। सिंचाई के लिए नहरी पानी टेल तक पहुंच रहा है। एसपी माजरा में बरसाती पानी की निकासी के स्पेशल तालाब खुदवाकर परमानेंट पंप सेट की व्यवस्था कर दी। संवाद