18jjrp17- झज्जर। छारा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के हेल्थ सेंटरों पर लिए जाने वाले ब्लड सैंपल को इकट्ठा करने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर ब्लड सैंपल कलेक्शन करने के लिए ब्लॉक हेल्थ यूनिट बनाई जाएगी। इससे बाद ब्लड सैंपल को जिले के नागरिक अस्पताल में जांच के लिए भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएगी, जहां पर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से ब्लड सैंपलों को इकट्ठा किया जाएगा। वहां से इन सैंपलों को जांच के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेजा जाएगा। इसके लिए छारा, दुबलधन, डीघल, जमालपुर, ढाकला, माछरोली, साल्हावास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएगी ताकि ब्लॉक में आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों के ब्लड सैंपल को एक साथ जांच करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा जाएगा।