फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनस्वास्थ्य विभाग कुलदीप चौक से सिलानी गेट तक डालेगा सीवरेज पाइप लाइन, पीडब्ल्यूडी आज से बनाएगा सड़क

Thu, 04 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp14- अग्रसेन चौक के पास पीडब्ल्यूडी की तरफ से रखी निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुलदीप चौक से सिलानी गेट तक सीवरेज लाइन डाली जाएगी। इसके लिए बुधवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने काम की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ सिलानी गेट से वीरवार से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से इंटरलाॅक की सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को लेबर को शिफ्ट करने के चलते काम शुरू नहीं हो सका। सिलानी गेट से कुलदीप चौक, अग्रसेन चौक तक नई सड़क बनाई जानी है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इंटरलॉक की बनाना चाहता है, लेकिन कुलदीप चौक के दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया था। इस पर काम रोक दिया गया था।
उनकी मांग सीसी की सड़क बनाने की मांग थी, जिस पर अधिकारियों ने दोबारा एस्टीमेट बनाकर भेजने की बात कही थी। वहीं अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिलानी गेट से सड़क का काम शुरू करेगा। वीरवार को यह काम शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में यह रोड बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


सीवरेज का भी साथ-साथ होगा काम
कुलदीप चौक से सिलानी गेट तक सीवरेज लाइन डालने का काम किया जाएगा। यह काम जन स्वास्थ्य विभाग करवा रहा है। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बुधवार को इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन डालने से आसपास के लोगों को फायदा होगा।


सिलानी गेट से सड़क का काम वीरवार से शुरू करवा दिया जाएगा। बुधवार को लेबर शिफ्टिंग के चलते काम शुरू नहीं हुआ।
- सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

03jjrp14- अग्रसेन चौक के पास पीडब्ल्यूडी की तरफ से रखी निर्माण सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें