शनिवार दोपहर शहर के छारा चूंगी चौक पर पुलिस की गाड़ी ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद स्क्ूटी चालक को उसी पीसीआर में पुलिस द्वारा इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी मनसुख शहर में दिल्ली गेट मोहल्ले में रहता है वह शनिवार की दोपहर में खाना खाने के बाद अपने घर से वापस काम पर जा रहा था। तभी छारा चौकी चुंगी के नजदीक अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार में पुलिस की गाड़ी ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित मनसुख यूपी का रहने वाला है। वह काफी दिनों से दिल्ली गेट मोहल्ले में अपनी बीवी व दो बच्चों के साथ शहर में रह रहा था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी हवा में काफी ऊपर जाकर नीचे गिरी और स्कूटी चालक मनसुख भी काफी दूर जाकर गिरा और बेहोश हो गया। पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की और घायल मनसुख को ही उल्टा समझाने लगे कि स्कूटी को आराम से चलाना चाहिए ताकि इस तरह का हादसा न हो।
पीसीआर चालक व अन्य स्टाफ अपनी सफाई में कहने लगे कि थोड़ी देर पहले ही 100 नंबर बीटी हुई थाी कि किसी स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ बदमाश दिल्ली गेट मोहल्ला की तरफ से शहर की तरफ आ रहे हैं वे उसी गाड़ी को पकड़ने के इतनी स्पीड में ड्राइवर गाड़ी चला रहा था तो अचानक स्कूटी चालक मनसुख अपनी स्कूटी पर वहां से गुजर रहा था और बदमाशों को पकड़ने के ध्यान में होने के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में स्कूटी चालक का दाहिना पैर टूट गया है। स्कूटी चालक ने कहा कि वह तो अपने रास्ते पर सही जा रहा था उसे क्या मालूम था कि उसके साथ यह हादसा होने वाला है।