05jjrp04- बेरी मेले को लेकर दौरा करती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-प्रचार विभाग
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे और 24 से 26 मार्च को मुख्य मेला लगेगा। एसडीएम और माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने वीरवार को तैयारियों की समीक्षा की।
एसडीएम ने मंदिर का जायजा लेते हुए कहा कि बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, रेडक्रॉस वॉलंटियर, पार्किंग सुविधा आदि लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेडिंग करने, नपा अधिकारियों को मंदिर के साथ लगते तालाब की साफ सफाई कराने और मेला को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। सीईओ ने मन्दिर पुजारी कुलदीप वशिष्ठ से भी जानकारी ली।