फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी कालोनी निवासियों का प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विकास कार्यों की मांग को लेकर डीआईजी कालोनी के लोगों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए  लोग लघु सचिवालय परिसर पहुंचे और नारेबाजी की। लोगों ने गलियों के निर्माण के लिए आई राशि में गोलमाल करने का आरोप लगाया। एसडीएम को ज्ञापन देकर विकास कार्य करवाने व मामले की जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2013-14 में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट पास हुई थी।
विज्ञापन


ग्रांट में डीआईजी कालोनी में गलियों के निर्माण के लिए 98.45 लाख रुपये मंजूर हुए थे। टेंडर और वर्क आर्डर भी जारी कर दिए गए, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। अब एक साल हो गया है गलियां कच्ची की कच्ची हैं। ज्ञापन में कहा गया कि 50 लाख रुपये की पेमेंट की जा चुकी है, लेकिन गली में एक ईंट तक नहीं लगी। इसमें भ्रष्टाचार की आशंका नजर आ रही है। स्थानीय विधायक से भी मिल चुके हैं, वे गली की ग्रांट खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। गली तो बनी ही नहीं, फिर ग्रांट कहां गई। निर्माण की जांच की जाए।

कॉलोनी वासी बोले, गलियां कच्ची है
कालोनी की निवासी अनीता देवी ने कहा कि वे पिछले बीस वर्षों से डीआईजी कालोनी में रह रहे हैं। मगर अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बाद में बसी कालोनियां विकसित हो गई, मगर इस कालोनी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। गली कच्ची है। पप्पू ने कहा कि निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता है। जिससे आवागमन बाधित रहता है। ज्ञापन देने वालों में महावीर, रजनी, शिवपाल, सुमित्रा, सुरेश कौशिक, अजीत सिंह, मांगेराम, रजनी, भीम सिंह सहित काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें