फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 24 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 डाकघर में आम दिनों की तरह ड्यूटी पर आए तीन डाक कर्मियों को काम के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के बर्खास्तगी के आदेश पत्र थमा दिए गए। कर्मियों ने काम छोड़ा तो डाकघर में व्यवस्था बिगड़ गई। काम अटक गए तो वहां उपस्थित उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। कई घंटे तक बचत एजेंट हाथ में लाखों की नकदी लिए घूमते रहे, लेकिन बिगड़ी व्यवस्था में राशि जमा नहीं हो पाई।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 के दौरान डाक विभाग में पीए (पोस्टल एसिस्टेंट) के पद पर कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। इसमें झज्जर डाकघर में तिलक राज, रविकांत व राजबीर तैनात किए गए। तभी से ये डाकघर में काम कर रहे थे। बुधवार को भी आम दिनों की तरह ये ड्यूटी पर आए।



 इन कर्मियों ने अपनी सीटों पर लेन देन का काम शुरू किया ही था कि मंडल कार्यालय से अधिकारी डाकघर में पहुंचे और तीनों को सेवा समाप्ति का पत्र थमा दिया। डाकघर के सभी कर्मचारी हैरान रह गए और क्या हुआ, कुछ समझ नहीं पाए। इस दौरान बताया गया कि उनकी नियुक्ति को ही डाक विभाग ने रद कर दिया है। बिना किसी सूचना के अचानक कर्मियों को हटा देने के आदेश से पूरा स्टाफ सकते में आ गया। कर्मी अपनी सीटों से उठ गए और डाकघर का काम ठप हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत
मेन डाकघर में ऑनलाइन व्यवस्था सर्वर डाउन होने से पहले ही डेढ़ महीने से डाकघर में वैसे ही काम प्रभावित है। स्टाफ की कमी भी यहां बनी हुई है। ऐसे में लेन देन का काम करने वाले तीन कर्मियों को बुधवार को अचानक सेवा से हटाया गया तो डाकघर में काम काज की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। न तो लोगों के खातों में पैसे जमा हुए ओर न ही निकासी हो पाई। लोगों की लंबी कतार अपने काम के लिए डाकघर में लगी थी। काम ठप हुआ तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ देर नारेबाजी भी हुई। बिगड़ी व्यवस्था व हंगामे के चलते डाक अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया। इस दौरान कई एजेंट हाथों में लिए थैलों में लाखों रुपये की नकदी लिए डाकघर में घूमते रहे। राशि जमा न होने वे परेशान रहे।

बोले अधिकारी
पिछले वर्ष हुई भर्ती को रद किए जाने की वजह से तीन कर्मियों की सेवा यहां समाप्त की गई। डाकघर में इससे काम प्रभावित हुआ। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। कुछ देर के लिए लोगों का हंगामा रहा।
विज्ञापन

एमएस सिंघल, डाक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें