फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी में टीबी मरीजों को दी प्रोटीन डाइट

विज्ञापन
28jjrp07- बेरी में जरूरतमंदों को किट वितरित करते सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
बेरी। नागरिक अस्पताल बेरी में बूंदे एनजीओ ने निश्चय मित्र बनकर 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन डाइट दी गई। बेरी नागरिक अस्पताल से डॉ. नीरज, डॉ. संजुल ने एनजीओ की तरफ से टीबी मरीजों को दी जा रही प्रोटीन डाइट की सराहना करते हुए प्रोटीन आहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। लोकेश सिवाच बताया कि निश्चय मित्र योजना से टीबी मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिल रही हैं। उन्होंने कहा टीबी से बचाव के लिए पौष्टिक आहार पर जोर देना चाहिए। सरकारी अस्पताल में इलाजरत टीबी के मरीजों को सरकार की तरफ से एक हजार रुपये प्रतिमाह की राशि भी दी जाती है। वहीं बेरी नागरिक अस्पताल के फार्मेसिस्ट जगदीश भी पिछले करीब दो साल से निश्चय मित्र बनकर एक टीबी तारीख को प्रोटीन डाइट दे रहे हैं। इस मौके पर बूंदे एनजीओ की तरफ से रवि चौहान, सुखबीर, फार्मेसिस्ट प्रीति, एएनएम शीला, जयवीर, एमपीएचडब्लयू जगमिंद्र, लाेकेश सिवाच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें