28jjrp20- झज्जर। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते। स्रोत- कॉलेज
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग एवं विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डॉ. चित्रलेखा के नेतृत्व में पोस्टर-निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। निर्णायक की भूमिका डॉ. चित्रलेखा, डॉ. अनुपमा यादव, डॉ. रेखा, डॉ. जिमी और कनिता ने निभाई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निधि और मुस्कान बीए द्वितीय वर्ष प्रथम रही। दूसरा स्थान बीकॉम द्वितीय वर्ष की गुंजन एवं एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी विभाग की हिमानी ने प्राप्त किया। लक्षिता और कसक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कॉमर्स विभाग की तरफ से डॉ अंजू जैन के नेतृत्व में पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. अंजू जैन और पूजा ने निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग ने इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तमन्ना बीकॉम तृतीय वर्ष और गुंजन बीकॉम प्रथम वर्ष प्रथम रही। दूसरा स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की शानवी और एकता बीकॉम तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अंतरा बीकॉम द्वितीय वर्ष और भावना बीकॉम प्रथम वर्ष को मिला। इस अवसर पर मुनेश और कुमारी गरिमा उपस्थित रही।