फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड... शूटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली गेट के नजदीक अपने कार्यालय में बैठे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शूटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि 9 मई की शाम को दिल्ली गेट के नजदीक अनुज नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह वह कुछ युवकों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए थे। इस मामले में पुलिस नेन मृतक के पिता सतपाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक महिला सहित पांच आरोपियों को झज्जर पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी सौरव निवासी दिल्ली को अंबाला से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दूसरे आरोपी शूटर पिंकू निवासी धारवानवास जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी सौरव निवासी दिल्ली का पुलिस हिरासत रिमांड समाप्त होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं दूसरे आरोपी पिंकू को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें