फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में हुआ कार्यक्रम

Tue, 10 Dec 2024 12:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp04- झज्जर। बच्चों को जरूरत का सामान वितरित करते हुए। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। स्वतंत्रता सेनानी राव सोहनलाल की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांव छारा के बलबीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राव मंगल सिंह सोहन लाल मेमोरियल ट्रस्ट ने किया। प्राचार्य चैतन्य शर्मा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अतिथियों का अभिनंदन किया। ट्रस्ट के प्रधान सुरेंद्र मोहन लांबा ने स्वतंत्रता सेनानी सोहनलाल के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट की ओर से 10वीं की नंदिनी, खुशी और निशु तथा 12वीं की दिव्या, काजल, दिव्या, रवीना, भावना, रेणु, सोनिया, हिना और प्रीति को पुरस्कृत किया गया। 12वीं कक्षा की सभी छात्राओं को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। इस अवसर पर रवि सिंह यादव, एडवोकेट चंद्रजीत यादव, एडवोकेट प्रियंका यादव, वेद प्रकाश यादव और विनय लांबा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें