फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को मिली सराहना

Sun, 13 Oct 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp09- साल्हावास। जैविक खेती की स्टाल पर उत्पाद खरीदते विदेशी मेहमान। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। झाड़ली स्थित प्लांट में दशहरे पर किसानों ने स्टाल लगाकर स्वदेशी उत्पादन पर बल दिया। इस दौरान भूकर प्राकृतिक कृषि फार्म, आर्य जैविक कृषि फार्म, स्वावलंबी उद्योगनी प्रयोजना की स्टाल लगी।
विज्ञापन

इस दौरान जैविक खेती स्टाल पर आगरा निवासी व मेडिसिटी में कार्यरत सर्जन डॉ. जयश्री ने बताया कि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो जहरमुक्त फल, सब्जी व अनाजों का प्रयोग करना पड़ेगा। जैविक खेती करने वाले किसानों ने बताया कि नितिन त्यागी, राकेश वशिष्ठ नटवर लाल जैविक किसानों का निशुल्क स्टाल उपलब्ध करवाते हैं।
भूकर प्राकृतिक कृषि फार्म के संचालक नवनीत भूकर ने बताया कि भोजन, जल और वायु ये सभी जहरमुक्त तभी हो सकते हैं जब हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य करें। इसके लिए रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक का प्रयोग बंद करना पड़ेगा। यह कार्य प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से ही संभव है। पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने के साथ उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है। नवनीत भूकर ने लिसा पुर्तगाल, दिव्या तमिलनाडु, अंजलि मुंबई, पुष्पा नैनिताल कृषि रत्न अवार्डी जैविक किसान नीलम आर्य व मनभर सिंह भंडारी को जैविक उत्पाद भेंट किए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें