झज्जर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की तरफ से आयोजित दशहरा उत्सव में शाम को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की।
इससे पहले शहर में राम और रावण की सेनाएं रामलीला ग्राउंड तक पहुंचीं। इसके अलावा मुकुटधारी हनुमान भी पहुंचे और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विजयदशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशियां लाए। त्योहार जरूरतमंदों की सेवा करने, आपसी प्रेम, भाईचारे को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस त्योहार से हम सभी को कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेस नेता वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर, रामलीला कमेटी के प्रधान अंकुश दूहन, कमेटी के पूर्व प्रधान आजाद दीवान, टेकचंद मौजूद रहे। वहीं रामलीला ग्राउंड के बाहर मेले भी लगाया गया था, जहां पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खास तौर पर बच्चों ने धनुष, बाण, गदा, तलवार, मुखौटों की खरीद की। इसके अलावा पकवानों का भी आनंद लिया।
साल्हावास में निकालीं झांकियां
साल्हावास। विजयादशमी शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण के पुतले के रूप में बुराई का अंत हुआ। वेद कमल रामलीला कमेटी की ओर से रावण दहन कार्यक्रम रामलीला मैदान खानपुर खुर्द में हुआ। यह कार्यक्रम प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुआ जबकि विधायक गीता भुक्कल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। राम का स्वरूप धरे युवक ने रावण के पुतले में आग लगाई तो जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र राममय हो गया। दशहरा पर्व की धूम सुबह से ही शुरू हो गई थी। शाम को राम परिवार की आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
12jjrp18- झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में रावण दहन के दौरान ज