फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी अस्पताल कल 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे

Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। राजस्थान सरकार की ओर से राइट टू हेल्थ बिल लाने के विरोध में संघर्ष कर रहे चिकित्सकों के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदेशभर में निजी अस्पताल 4 अप्रैल को 24 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। 4 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक निजी अस्पतालों में एमरजेंसी सेवा समेत ओपीडी व अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान निजी अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से राइट टू हेल्थ बिल लाकर निजी चिकित्सकों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस बिल में आपातकाल यानी एमरजेंसी के दौरान निजी अस्पतालों को फ्री इलाज करने के लिए बाध्य किया गया है। मरीज के पास पैसे नहीं हैं तो भी उसे इलाज के लिए इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सरकार की ओर से बिल में संशोधन किया जाना चाहिए। बिल में संशोधन नहीं किए जाने के कारण संघर्ष कर रहे चिकित्सकों के समर्थन में सोनीपत आईएमए से जुड़े सभी निजी अस्पताल में 4 अप्रैल को 24 घंटे के लिए सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें