फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को पेशी पर ले जा रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर

Sun, 12 Feb 2017 01:23 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दुलीना जेल से कैदियों को पेशी पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ले जा रही झज्जर पुलिस की एक वैन को बादली फ्लाईओवर के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार 7 पुलिसकर्मी और दो कैदी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से दो कैदियों सहित 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं एक पुलिसकर्मी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


झज्जर पुलिस प्रशासन में शनिवार को सुबह करीब पौने 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब वायरलैस पर कैदियों को ले जा रही वैन को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने की सूचना आई। एकबारगी तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी भी कर दी। वहीं जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि बादली फ्लाईओवर के पास किसी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हादसे में वैन सवार 7 पुलिसकर्मी व दो कैदी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस के द्वारा सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पुलिसकर्मी संदीप को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे को पहले तो पुलिस कैदियों को छुड़ाने की साजिश के तौर पर देख रही थी लेकिन बाद में पाया गया कि यह एक्सीडेंट का मामला है। सामान्य अस्पताल से कैदियों को छुट्टी मिलने के बाद दूसरी पुलिस वैन में दुुलीना जेल भेज दिया गया।

आधे घंटे तक एंबूलेंस का इंतजार
घायल पुलिसकर्मी संदीप को चिकित्सकों के द्वारा पीजीआई रेफर तो कर दिया गया लेकिन सामान्य अस्पताल में घायल को लेकर जाने के लिए एंबूलेंस मौजूद नहीं थे। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद पुलिस लाइन में तैनात एंबूलेंस को बुलाया गया। इसके बाद ही घायल को पीजीआई रोहतक में भेजा गया। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पुलिसकर्मी की जान पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नाकेबंदी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। बाद में घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कैदियों को जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें