फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रिंस और प्रीति ने जीता बेस्ट लिफ्टर का खिताब

Mon, 29 Jul 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ झज्जर की ओर से रविवार को सेक्टर-13 स्थित गोल्डन वैली स्कूल में 9वीं जिला स्तरीय यूथ, जूनियर, सीनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिले भर से काफी खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों में प्रिंस और लड़कियों में प्रीति ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता।
विज्ञापन

हरियाणा वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरुण ठाकरान, भिवानी एसोसिएशन के सचिव विनोद प्रजापत, सोनीपत से सचिव संदीप मोर सहित झज्जर जिले के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रतियोगिता हुई। काफी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दर्शाई। सुबह पहले खिलाड़ियों का वजन किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने वजन उठाकर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान दस वर्षीय लड़के कार्तिक ने भी 53 केजी वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। शुभम ने जूनियर वर्ग के 49 केजी भारवर्ग में पहला, प्रिंस ने 55 केजी में पहला, प्रशांत ने दूसरा, 67 केजी में नवाब ने पहला, आकाश ने दूसरा, 73 केजी में विवेक ने पहला, और 81 केजी में प्रतीक ने बाजी मारी। यूथ के 55 केजी वर्ग में योगेश, 67 केजी में आकाश, 61 केजी में तुषार, 73 केजी में विवेक और 81 केजी में प्रतीक ने पहला स्थान पाया। सीनियर में 49 केजी में गुरमीत, 55 केजी में गौतम सैनी ने प्रथम स्थान पाया। बेस्ट लिफ्टर का खिताब प्रिंस ने अपने नाम किया।

लड़कियों के यूथ वर्ग में 45 केजी में इशिका ने पहला, नैंसी ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर 45 केजी में निधि विजेता बनी। जूनियर 49 केजी में संजना और यूथ 49 केजी में अंजलि पहले स्थान पर रही। सीनियर 49 केजी में 170 किलो वजन उठाकर प्रीति पहले और अंजलि दूसरे स्थान पर रही। यूथ तथा जूनियर 55 केजी में सोना प्रथम रही। सीनियर 59 केजी में स्नेहा पहले तथा आरजु 64 केजी यूथ/जूनियर में पहले स्थान पर रही। यूथ 71 केजी में हिमांशी और सीनियर 71 केजी में भावना पहले स्थान पर रही। यूथ, जूनियर 76 केजी में स्वाति ने पहला और कनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 81 केजी यूथ, जूनियर में नैंसी और 81 केजी यूथ, जूनियर में परी शीर्ष पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें