फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जीएसटी कम होने पर घटेंगे सीमेंट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक आइटम के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में इसी महीने होने वाली काउंसिलिंग की बैठक में जीएसटी कम होने की उम्मीद से बहादुरगढ़ के कई क्षेत्रों के व्यापारियों में खुशी है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कमी आने के बाद सीमेंट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ-साथ अन्य कई उत्पादों के दामों में कमी आएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से भी दिवाली पर जीएसटी का तोहफा दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल अलग-अलग सामान पर 18 से 28 प्रतिशत तक का जीएसटी लिया जाता है। यह कम किया जाता है तो दामों में भी कमी होगी। यह आमजन के लिए काफी राहत भरा फैसला है।

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी गौरव गर्ग ने बताया कि एसी, फ्रिज व 32 इंच से बड़े टीवी पर 28 फीसदी जीएसटी है। अब इन उत्पादों तक आम आदमी की पहुंच आसान होगी। टैक्स पर सीधा 10 प्रतिशत का अंतर आएगा। वहीं बर्तन विक्रेता सुधीर जैन ने बताया कि जीएसटी कम होने के बार नॉनस्टिक बर्तनों पर टैक्स 12 से 5 फीसदी किया जाना है।
विज्ञापन

इससे भी ग्राहकों को फायदा होगा। दुपहिया कारोबारी नरेश राठी ने बताया कि जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत होता है तो दुपहिया वाहन भी सस्ते हो जाएंगे। इससे सरकार को भी ज्यादा राजस्व मिलेगा। ऑटोमोबाइल में कारों की बिक्री भी बढ़ जाएगी।
उधर, सीमेंट कारोबार श्यामलाल व मुकेश बंसल ने बताया कि सीमेंट पर 18 से 18 प्रतिशत जीएसटी करने के प्रस्ताव से मांग पूरी हो जाएगी। स्व. अरुण जेटली ने सीमेंट को 28 प्रतिशत से बाहर करने का वादा किया था, जो अब जाकर सरकार पूरा करेगी। डीलर्स को लाभ पर 28 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ता था। सीमेंट की बोरी 40 रुपये सस्ता हो सकेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें