फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी की बसों में टिकट रहित व्यवस्था लागू करने की तैयारी

विज्ञापन
डीटीसी बस। - फोटो : ?????????
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर की ज्यादातर बसों में ई-टिकटिंग (कॉन्टेक्टलेस मोबाइल टिकट सिस्टम) की तैयारी चल रही है। साथ ही डीटीसी की पुरानी बसों में भी सीसीटीवी, जीपीएस और पैनिक बजट जैसे फीचर इंस्टॉल कर दिए गए हैं। अब परिवहन विभाग ई-टिकटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान पर भी काम कर रहा है। इसका फायदा बहादुरगढ़ के यात्रियों को भी होगा। प्रतिदिन बहादुरगढ़ से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में काम-धंधे के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्री डीटीसी बसों में सफर करते हैं। दिल्ली परिवहन विभाग वन दिल्ली एप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से दिल्ली इन स्थानों पर जाती हैं बसें
प्रतिदिन बहादुरगढ़ से दिल्ली के विभिन्न स्थानों के लिए डीटीसी बसें जाती हैं। हालांकि पिछले तीन माह से बहादुरगढ़ में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसके चलते बहादुरगढ़ में डीटीसी की बसें नहीं पहुंच पा रही है, लेकिन बहादुरगढ़ के यात्री झाड़ोदा या फिर टीकरी बॉर्डर से इन बसों में सवार होकर अपने काम-धंधों के लिए जाते हैं। आंदोलन से पहले बहादुरगढ़ से डीटीसी की बसें नरेला, कर्मपुरा, पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली के अलावा अन्य कई स्थानों पर जाती थी। दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से वन दिल्ली एप लागू करने के बाद इसका फायदा सीधे-सीधे बहादुरगढ़ के यात्रियों को भी होगा।
पुरानी बसों में भी लगाए जा रहे सीसीटीवी
दिल्ली परिवहन निगम की अधिकतर पुरानी बसों में भी सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। जिन बसों में अभी सीसीटीवी नहीं लगे हैं, आने वाले एक-दो दिनों में उनमें भी लगा दिए जाएंगे। अब वन दिल्ली ऐप को ई-टिकटिंग के साथ-साथ पैसेंजर्स इन्फार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) से भी आसानी से जोड़ा जा सकता है। अभी चार्टर एप के जरिये ई-टिकट ले सकते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में वन दिल्ली एप के जरिये ई-टिकट ली जी सकेगी।
विज्ञापन

एप से मिलेगी बस की लोकेशन की जानकारी
सारे महत्वपूर्ण फीचर वन दिल्ली एप में होंगे। इस एप के जरिये बसों की लोकेशन का पता चल सकेगा। एप से देख सकेंगे कि कौन सी बस कहां पर है और कितनी देर में बस स्टॉप पर पहुंचेगी। बस कहां तक पहुंची है इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से इस ऐप में सफर को प्लान करने के लिए नेविगेशन फीचर के साथ जर्नी प्लानर, क्लस्टर बसों के आने का अनुमानित वक्त, बस और मेट्रो के रास्ते की जानकारी भी दी गई है। साथ ही इस ऐप के जरिये नजदीकी बस स्टॉप की जानकारी भी ली जा सकती है।
परिवहन विभाग की ओर से वन दिल्ली एप लॉन्च किया जाएगा। इससे यात्री ई-टिकटिंग की सुविधा ले सकेंगे। इस एप के माध्यम से डीटीसी में यात्रा करने वाले लोगों को डीटीसी और कलस्टर बसों की लोकेशन का पता चल सकेगा। इसके साथ पुरानी बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-कैलाश गहलोत, परिवहन मंत्री, दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें