फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित अपराध श्रेणी के केसों की जांच रिपोर्ट गहनता से करें तैयार : अतिरिक्त उपायुक्त

Wed, 27 Nov 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अतिरिक्त उपायुक्त सलोनी शर्मा ने कहा कि जिला समिति की ओर से चिन्हित अपराध की श्रेणी में जिन मामलों को लिया जाता है, पुलिस विभाग उनकी जांच पूरी गहनता से कर रिपोर्ट तैयार करे।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित चिन्हित अपराध योजना की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में चिन्हित अपराधों के मामलों में बचाव साक्ष्य और तकनीकी कानूनी पहलुओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराध से संबंधित प्रारंभिक स्तर पर ही प्रत्येक केस की रिपोर्ट कानूनी, तकनीकी व सही साक्ष्यों के साथ मजबूत बनाई जाए ताकि दोषी को सजा दिलाई जा सके। मीटिंग के दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसीपी धर्मबीर व शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें