फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव कुलाना में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। प्रतिमा अनावरण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आगमन प्रस्तावित है। डीसी शक्ति सिंह ने समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि प्रतिमा अनावरण समारोह में विशिष्टजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी भागीदारी करेंगे। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने हेलीपेड, प्रतिमा अनावरण व जनसभा को लेकर विभिन्न विभागाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रैप की हिदायतों का पालन करते हुए क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव, सार्वजनिक भवनों की सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन आदि की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त करने भी निर्देश दिए। एसपी वसीम अकरम ने भी बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकरपर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। 11 नवंबर को रिहर्सल की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी अमित यशवर्धन आदि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें