फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भैया दूज पर पौधरोपण कर मांगी भाईयों की लंबी उम्र

Mon, 04 Nov 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
विज्ञापन
झज्जर। भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एवं अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए रविवार को रीटा कुमारी ने अपने पति जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाइयों की लंबी उम्र के साथ स्वस्थ रहने की भी कामना की। इस मौके पर जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि मेरी धर्मपत्नी रीटा ने भैया दूज के त्योहार पर अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं बेहतर स्वास्थ्य बना रहे, इसके लिए पौधारोपण किया एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमें त्योहारों एवं मुख्य कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना चाहिए ताकि आमजन में पर्यावरण के लिए भावनाएं जागृत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें