26jjrp15- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में पहुंचने पर खिलाड़ी प्रतिभा का स्वागत करते स्टाफ सदस्य
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा ने 18 से 20 नवंबर को इंटर काॅलेज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लांग जम्प और ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ट्रिपल जंप में प्रतिभा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयनित हुई है। प्राचार्य सतवीर सिंह द्वारा प्रतिभा का हौंसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन भट्टी, कुमारी दीक्षा, डॉ. वीन कुमार पूनिया, राजवीर सिंह और कोच राजू लडायन उपस्थित रहे।