फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशांत और शामया शिंगारी बनी बेस्ट तैराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी में चल रही 58वीं सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर जिले के तैराक छाए रहे। झज्जर के प्रशांत गुलिया ने 4 गोल्ड और एक सिल्वर के साथ बेस्ट तैराक की ट्रॉफी हासिल की है। प्रशांत ने 200, 400 और 800 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर आईएम में गोल्ड मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं लड़कियों की कैटेगरी में शामया शिंगारी ने 5 गोल्ड मेडल हासिल किए। इसके साथ वह बेस्ट तैराक बनी है। शामया शिंगारी ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के साथ 200 मीटर फ्री और 200 मीटर आईएम में गोल्ड मेडल हासिल किया। घने कोहरे और ठंड के बीच चल रही तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के तैराकों ने 39 और झज्जर के तैराकों ने कुल 38 मेडल हासिल किए हैं। पहले दिन फरीदाबाद के तैराक 8 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है। जींद के तैराकों ने पांच मेडल और सिरसा के तैराकों ने चार मैडल हासिल किए। रोहतक, भिवानी और सोनीपत के तैराकों ने 2-2 मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

झज्जर के तैराकों ने कुल 13 गोल्ड, 13 सिल्वर और 12 कांस्य पदक हासिल किए हैं। गुरुग्राम के तैराकों ने 16 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 कांस्य पदक हासिल किए हैं। वहीं पहले दिन फरीदाबाद के खाते में 3 और सिरसा के खाते में एक गोल्ड मेडल आया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के ग्रुप में झज्जर के प्रशांत गुलिया ने गोल्ड और फरीदाबाद के दर्श ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं लड़कियों की कैटेगरी में झज्जर की समृद्धि ने गोल्ड और गुरुग्राम की वीरा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 200 मीटर बेस्ट स्ट्रॉक स्पर्धा लड़कों के गु्रप में गुरुग्राम के निचंत अनेजा ने गोल्ड और झज्जर के रोहित ने सिल्वर मेडल पाया। वहीं लड़कियों की कैटेगरी में गुरुग्राम की शाम्या शिंगारी ने गोल्ड और सोनीपत की अंशा ने सिल्वर और झज्जर की भाविका ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता की शुरूवात एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने करवाई थी। वहीं समापन पर भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से सांसद धर्मबीर सिंह ने विजेता तैराकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें