झज्जर। सिद्ध समाधि बाबा प्रसाद गिरी मंदिर सालाना उत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। यहां एक सप्ताह तक रोज सुबह 5 बजे से शुरू होगी। पंडित नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रम महंत परमानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में और मृत्युंजय महाराज की देखरेख में चल रहा है। प्रभात फेरी बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से चलकर घोसिया मोहल्ला से अग्रसेन चौक, रामलीला ग्राउंड से लालसिंह कालोनी, बादली रोड, कुलदीप चौक, डाकोत वाली गली से हिमालय स्कूल चौपटा बाजार से होते हुए मंदिर में प्रवेश हुई। इस अवसर पर पंडित उपेंद्र शास्त्री, सूबे सिंह हरित, रजनीश हरित, पंकज शर्मा, अनमोल, ईश्वर, जुगतीबत्रा, सुशील, अमरदीप, काले, सुरेंद्र, पवन कुमार, लवली मौजूद रहे। संवाद