झज्जर। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन के डेलिगेशन ने मांगों को लेकर की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मुलाकात की। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि जो राज्य के विभिन्न पॉलीटेक्निक में 10 से 15 सालों से लगे हुए है और उनकी मांग 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी या नियमित करने की है। इसके लिए उन्होंने 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी और नियमित करने का मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और कार्रवाई का अनुरोध किया। इस मौके पर डेलिगेशन में प्रधान सुरेंद्र सोनी, विजय कौशिक, समुंद्र सिंहम, मोहित सैनी, कुलदीप यादव, जयदेव नैन मौजूद थे। संवाद