12jjrp02- आंधी के कारण टूटे पोल को उठवाते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
झज्जर। शहर में वीरवार रात को आई आंधी व बूंदाबांदी के चलते बिजली के तीनों पॉवर हाउस बंद हो गए। बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम में आई शिकायतों का समाधान लगातार जारी है।
आधी के कारण रात को तीन फीडर ब्रेकडाउन हो गए इसमें सिटी नंबर-चार, भट्टी गेट और नीलकंठ फीडर शामिल हैं। इसके अलावा बीकानेर चौक के पास एक पोल टूट गया जिस कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल रही। बिजली शिकायत केंद्र में लोगों की शिकायत आने के बाद कर्मचारियों की तरफ से समाधान किया जा रहा है। बिजली निगम के बिजली शिकायत केंद्र में प्रतिदिन 100 शिकायतें लोगों की तरफ से की जा रही हैं।