फोटो-51:बहादुरगढ़ की वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर गड्ढ़े दिखाते जसबीर सैनी। स्त्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। शहर में वेस्ट जुआं ड्रेन वाली सड़क वैसे तो शुरू से ही सुर्खियों में रही है। मगर ताजा मामला नगर परिषद द्वारा सड़क के गड्ढे भरने के ब्यान को लेकर है। दरअसल बीजेपी नेता जसबीर सैनी ने नगर परिषद चेयरपर्सन के ब्यान को हवा हवाई बताया है। उनका कहना है कि पूर्व में नगर परिषद चेयरपर्सन द्वारा इस सड़क के गड्ढों को भरने की बात कही गई थी मगर वे गड्ढे सिर्फ कागजों में ही भरे गए। धरातल पर नहीं। वहीं सैनी ने कहा कि इस रोड पर बनाए गए दो शौचालय भी पूर्ण रूप से चालू नहीं किए गए।