फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे में निकाला तालाब का पानी, मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के अंतिम छोर पर बसे एक गांव से रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छात्रा का शव तालाब में मिल गया है। सिंचाई विभाग ने दो मोटर लगाकर करीब 60 घंटे में पानी निकाला, जिसके बाद शव मिला। जानकारी के लिए लापता छात्रा का शव गांव में तालाब के किनारे मिला था, जिसकी वजह से परिजनों ने छात्रा के तालाब में डूबने का शक जाहिर किया था। सोमवार को दिनभर चले तलाशी अभियान के बाद भी जब छात्रा का सुराग नहीं लगा तो सिंचाई विभाग ने मंगलवार की सुबह तालाब में मोटरें लगाकर पानी की निकासी शुरू की थी। वीरवार को शाम छब बजे जब तालाब में नाममात्र का पानी बचा हुआ था तो छात्रा का शव दिखाई दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही डीएसपी नरेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी रामजस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

माछरौली गांव से रविवार को लापता हुई 17 साल की छात्रा बारहवीं कक्षा में दूसरे गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वह पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा था। करीब दस दिन पहले जब उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था तो उसे स्कूल से घर भेज दिया गया था। किशोरी के परिजन अपने स्तर पर रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह जब गांव के तालाब के पास उसकी चप्पल दिखाई दी तो शक के आधार पर तालाब में छात्रा की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और झज्जर से नाव भी मंगवाई। इतना ही नहीं तालाब में जाल डालकर भी तलाश की थी।
विज्ञापन

छात्रा का शव तालाब के अंदर मिल गया है। शव को सामान्य अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-रामजस, पुलिस थाना, प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें