किसानों से बातचीत करते पूर्व सांसद अशोक तंवर।
- फोटो : Bahadurgarh
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की है। तंवर ने देवरखाना गांव में किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सीमा पर डटे किसानों की मांगे जायज है और सरकार को चाहिए कि किसानों के साथ सकारात्मक परिणाम निकाले। किसान देश की धुरी है और देश की 80 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और ऐसे में किसान का दबाने का काम किया जाएगा तो देश के विकास के लिए उचित नहीं होगा। किसान को अन्नदाता कहा जाता है और जब अन्नदाता ही सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा तो विकास की बात भी नहीं की जा सकती।