फोटो 04 : गांव सुहरा में इंद्रजीत अखाड़े का शुभारंभ करते कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़।
- फोटो : Bahadurgarh
यह क्षेत्र किसानों, खिलाड़ियों और सैनिकों का है। हमने खिलाड़ियों, सैनिकों और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। इस क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए पिछले पौने पांच साल में मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है-इब थारी बारी है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुहरा में इंद्रजीत अखाड़े का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह गर्व व गौरव की बात है कि अपने क्षेत्र में खिलाड़ियों को सेलिब्रेटी की तरह सम्मान मिलता है। बादली विधानसभा क्षेत्र में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जरूरत के अनुसार खेल उपकरण उपलब्ध करवाए गए, पार्क एवं व्यायामशालाएं बनवाई गई हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी सहित प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली जगनिवास, बीडीपीओ रामकरण, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
अखाड़ों को कुश्ती मैट करवाए गए उपलब्ध
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री धनखड़ ने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी अखाड़ों को विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार कुश्ती मैट उपलब्ध कराए गए हैं। महापुरुषों की जयंती पर दौड़ आयोजित करवाई गई, जिसमें 15 हजार प्रतिभागियों को टी शर्ट दी गई और एक निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले 5500 युवक-युवतियों को ट्रैक सूट प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया।