फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 150 के आसपास रहा प्रदूषण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में शुक्रवार को करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) करीब 150 बताया गया, जबकि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निगरानी केंद्र पर यह 250 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि निगरानी केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण आंकड़े सही प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इससे वास्तविक प्रदूषण स्तर का आकलन करने में परेशानी आ रही है।
रविवार को बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे धूल और प्रदूषक कणों के नीचे बैठने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें