फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ा प्रदूषण, एनसीआर में ग्रैप-1 लागू

Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : बादली रोड पर उड़ती धूल और निकलना वाहन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई सुबह 242 और शाम 4 बजे 229 दर्ज किया गया। एक्यूआई तीन दिनों से ऑरेंज जोन में चल रहा है। वहीं दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-1) लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रैप-1 के तहत ये सभी पाबंदियां
ग्रैप-1 के तहत डीजल जनरेटर सेट्स पर रोक लगाई। होटल-ढाबों में कोयला व लकड़ी से चलने वाले तंदूर को प्रतिबंधित किया गया है। उद्योगों व पावर प्लांटों में केवल स्वीकृत ईंधन का प्रयोग होगा। सड़कों पर पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के आदेश दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 3 टीमें गठित की हैं जो रात में भी पेट्रोलिंग करेंगी। विभाग ने जनता से अपील की है कि खुले में कचरा न जलाएं और नियमों का पालन करें।
सडकों पर उड़ती धूल और फैक्ट्रियों के धुएं से आमजन काफी परेशान हैं। दिल्ली-रोहतक रोड पर डिवाइडर के साथ पड़ी मिट्टी दिनभर धूल बनकर उड़ती रहती है। हफ्तेभर बाद दिवाली का त्योहार है। इस पर आतिशबाजी होगी तो प्रदूषण का स्तर एकदम बढ़ेगा और लोगों के लिए परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है। उन्हें अपने इलाकों में सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़ाव करने के लिए कहा गया है।
वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। सांस लेना मुश्किल हो जाता है। नागरिकों से सुझाव है कि वह बाहर निकलते समय मास्क पहनें। वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें