फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण में आई कमी ग्रैप 4 की पाबंदियां हटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद प्रदूषण में कमी आई है। प्रदूषण कम होने पर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से लगाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दी गई है। ग्रैप-3 की बंदिशें अभी जारी रहेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम 4 बजे एक्यूआई 300 से नीचे ऑरेंज कलर में पहुंच गया। दो-तीन दिनों से यह लाल और गहरे लाल रंग में दर्ज हो रहा था। शुक्रवार को स्मॉग भी नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई 350 होने पर ग्रैप-3 और 400 पहुंचने पर ग्रैप-4 को लागू किया जाए। सीएक्यूएम के अनुसार स्थितियों पर नजर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें