फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी की 370 खत्म कर दो, तभी यहां होगा विकास : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को देश में हटाया है, उसी प्रकार से बेरी के लोगों को बेरी की 370 को हटाना होगा। यह बात सीएम मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली संबोधित करते हुए कही। उनका संदर्भ बेरी के पांच बार से विधायक डॉ. कादियान को लेकर था। उन्होंने कहा कि यहां का समग्र विकास तभी संभव है, जब विधायक सरकार का होगा और सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य बादली और बहादुरगढ़ में अधिक हुए होंगे क्योंकि वहां की आवाज उठाने वाले विधायक मौजूद थे। सीएम ने कहा कि राज में हिस्सेदारी के लिए बेरी की सीट जरूरी है। रैली के दौरान सीएम ने माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद अपने साथ बताते हुए भाषण की शुरुआत की और कहा कि पुराने गढ़ अब टूट चुके हैं। रोहतक के साथ यहां का गढ़ भी इस बार टूटेगा, कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, जल्द ही वे सलाखों के पीछे भी होंगे। रैली के दौरान भाजपा सांसद अरविंद शर्मा, जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल, बेरी प्रत्याशी विक्रम कादियान, बादली के प्रत्याशी ओपी धनखड़, बहादुरगढ़ के प्रत्याशी नरेश कौशिक, झज्जर के प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार, विदेश संपर्क विभाग प्रमुख प्रदीप अहलावत, बेरी नपा चेयरमैन प्रतिनिधि बिल्लु कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें