फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अरविंद शर्मा होंगे अब झज्जर के पावर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में फिर से सत्ता पर काबिज होने जा रही भाजपा को क्षेत्र के लोगों ने जिले में एक तरह से बेदखल कर दिया है। चारों सीटें कांग्रेस को जिताकर यहां के लोगों ने सत्ता से दूरी बना ली है। वहीं अब भाजपा की सरकार बनती है तो सांसद अरविंद शर्मा का घर ही झज्जर के लिए पावर हाउस बनेगा। क्योंकि उनके अलावा भाजपा में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है। पार्टी संगठन को भी उनके महत्व को समझना होगा तथा यहां के कार्यकर्ताओं के लिए भी शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंचाने की एकमात्र सीढ़ी होंगे। पूर्व में अधिकारियों के पास दो तरफ से सिफारिश आती थी तो वे ऊहापोह में फंसे रहते थे कि किसे नाराज किया जाए व किसकी सुनी जाए। अब यहां पर ऐसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

फेसबुक पर दर्द बयां कर रहे कार्यकर्ता
भाजपा सत्ता की ओर बढ़ रही है, लेकिन जिले में एक भी विधायक भाजपा का नहीं बना। झज्जर में बाहरी प्रत्याशी को उतारकर सीट गंवाने पर पार्टी कार्यकर्ता अब फेसबुक पर दर्द बयां कर रहे हैं। ग्वालीसन गांव निवासी कार्यकर्ता प्रेम धनखड़ ने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि मंत्रियों के पास समय नहीं होता था कार्यकर्ताओं के लिए अब फुर्सत में मिलेंगे। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि पैराशूट प्रत्याशी की हार पर बधाई।
हर केबिनेट में मिला मंत्री, इस बार गोद रहेगी सूनी
संयुक्त पंजाब के समय से लेकर अब तक हर केबिनेट में झज्जर के हिस्से में एक मंत्री पद जरूर रहा है। हरियाणा गठन के पहले मुख्यमंत्री भी झज्जर जिले के पंडित भगवत दयाल शर्मा रहे हैं, लेकिन इस बार विधायक ही नहीं चुना गया तो मंत्री पद कैसे मिलेगा। राजनीतिक तौर पर झज्जर की गोद इस केबिनेट में सूनी रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें